शहर का परिचय

KML-LogoFullscreen-LogoGeoRSS-Logo
वेलिंगटन शहर का नक्शा

loading map - please wait...

: 11.355691, 76.783847
marker icon
icon-car.png Fullscreen-Logo KML-Logo

वेलिंगटन छावनी, कुन्नूर की उत्तर दिशा में तीन किलोमीटर कि दूरी पर स्थित है। मेट्टुपालयम-ऊटी सड़क छावनी से होकर गुजरती है। वेलिंगटन II श्रेणी छावनी है जहां आबादी लगभग 20000 है। यह सुंदर नीलगिरी पहाड़ पर स्थित है और ऊटी से लगभग 15 किलोमीटर कि दूरी पर है, जो नीलगिरी के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक है। यह हरे और ताज़ा चाय के बागानों से घिरा हुआ है। पूरे वर्ष यहाँ सुखद वातावरण का आनंद लिया जा सकता है। कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल जैसे मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान, वनस्पति बाग़, डोडाबेट्टा शिखर, कलहट्टी जल प्रपात, पायकारा झील, ऊटी झील आदि छावनी के करीब है।